फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के गांव कमलापुरी निवासी एक युवक को गंभीर हालत में लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया। पैसे के अभाव में बीमार की मां ने भाजपा विधायक रोमी साहनी को फोन किया और सहयोग करने की दरकार लगाई। फोन के बाद विधायक मौके पर जा पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से परेशान मां को विधायक ने ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
बेटे की मौत के बाद परेशान मां को विधायक ने ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। गरीबी के चलते मृतक के परिजनों के पास शव को कमलापुरी तक ले जाने के लिए भी पैसे की व्यवस्था नहीं। भाजपा विधायक रोमी साहनी ने मृतक के शव को गांव तक पहुंचाने के लिए तुरंत एक गाड़ी की व्यवस्था कराकर उन्हें रवाना किया। इस दौरान विधायक ने मृतक के परिजनों को पन्द्रह हजार रुपए की सहायता भी दी।
अब अगर खबर के अन्दर की बात करे तो विधायक ने मानवता की मिसाल भले ही कायम कर दिया हो। वह खुद को इसके लिए तसल्ली दे सकते है कि उन्होंने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए प्रयास किया। भले ही वक्त पर सहायता नही पहुच पाई मगर कोशिश विधायक जी की बढ़िया रही। मगर इस सबके बावजूद अगर सवाल उठे तो सवाल सबसे बड़ा ये उठेगा कि विधायक जी अपनी विधान सभा क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त अस्पताल पिछले 9 साल में तो बनवा ही सकते थे। सत्तारूढ़ दल से सम्बन्धित विधायक जी खुद की सरकार में केजीएमसी जैसी सुविधाओं युक्त एक अस्पताल बनवा दिए होते तो न जाने कितने गरीबो का इलाज वह हो जाता। सवाल थोडा कठिन है विधायक जी, मगर विश्वास करे, आपकी उस सहायता से अधिक बड़ी सहायता पुरे विधानसभा क्षेत्र के लिए ये होती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…