Crime

लखीमपुर – दो सगी बहनों सहित 3 युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर लगा मामला दबाने का आरोप

फारुख हुसैन

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है जहा खेत में मजदूरी करने गई दो सगी बहनों सहित तीन युवतियों का कथित गैंग रेप हुआ है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर के एक गांव निवासी दो सगी बहनें अपनी मौसेरी बहन के साथ शुक्रवार सुबह गांव के ही एक युवक के बुलावे पर फूलबेहड़ क्षेत्र में खेत में मजदूरी करने गईं थीं।

तीनों बहनों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर शाम करीब पांच बजे जब वह खेत से घर के लिए निकलीं तो खेत मालिक ने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया और मौके पर पहुंचे युवक, लड़कियों को गन्ने के खेत में खींच ले गए। पीड़ित युवतियों का आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों ने तीनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित तीनों युवतियों की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच है। उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने लड़कियों के परिचित एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

एसपी विजय ढुल ने कहा सोशल मीडिया पर तीन लड़कियां ने दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है लेकिन तहरीर में दो बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जो लड़कियों को मजदूरी दिलाने के लिए ले गया था उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वारदात स्थल के आसपास वाले खेतों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है।

वही घटना में एक और शर्मसार कने वाला पहलू सामने आया है कि दुष्कर्म की जानकारी शुक्रवार को ही पुलिस को प्राप्त हो गई थी। मगर मामले को पैसे का लेन देंन का मामला बताते हुवे पुलिस सुलह समझौते का प्रयास कर रही थी। इस दरमियान प्रकरण मीडिया में उछल गया और पीडिता एसपी के पास शिकायत लेकर पहुच गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुवे पीडिता के साथ महिला पुलिस को एसपी द्वारा थाने भेज कर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts