मो0 सलीम
वाराणसी। समाजवादी व्यापार सभा, जिला एवं महानगर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी को अव्यवहारिक, जटिल एवं व्यापार-व्यापारी विरोधी करार देते हुवे इसके लागू होने के चार साल पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर बांहो में काली पट्टी लगाकर जिलाधिकारी वाराणसी को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौपा है।
इसी क्रम में वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष चरन दास गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष राजेश केशरी के नेतृत्व में एक प्रदेश, मण्डल, जिला एवं महानगर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल बांह में काली पट्टी बांध कर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आए एसीएम चतुर्थ पुष्पेन्द्र पटेल द्वारा देश के प्रधानमंत्री को सम्बोधित जीएसटी की विसंगतियों को तत्काल दूर करने की 12 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा और जल्द से जल्द जीएसटी को व्यापार एवं व्यापारी विरोधी खामियों को दूर करने की मांग की।
ज्ञापन पत्र सौंपने के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हृदय गुप्ता, वाराणसी मण्डल प्रभारी जितेन्द्र सेठ, जिला नागेश्वर प्रसाद चौरसिया, महानगर उपाध्यक्ष अशोक यादव बाबा, अविनाश गुप्ता (अग्रहरि), सेल्स टैक्स बार एसोसिशन के संयुक्त सचिव एडवोकेट सुमित जायसवाल, तहसील बार एसोसिशन प्रबंध समिति के सदस्य पंकज यादव, महानगर महासचिव रवि जायसवाल, उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष मनोज पटेल, दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष सोहन लाल चौरसिया, संजीव जायसवाल, सत्येन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल बाबू, अभिषेक यादव डीएम, शशि गुप्ता, रणधीर चौधरी, रवीश बरनवाल, महेश चौरसिया, रविन्द्र सिंह, आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…