तारिक खान
जौनपुर। जौनपुर जनपद में मंगलवार की रात तरहटी गाँव में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी 25 हज़ार का इनामिया बदमाश आज रविवार के तडके हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ जौनपुर जिले के महाराजगंज थाने की पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई थी, जिसमे एसओजी प्रभारी बाल बाल बच गए और बदमाश द्वारा चलाई गई गोली उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गई। घायल बदमाश को पुलिस गिरफ्त में जिला अस्पताल इलाज हेतु भर्ती करवाया गया है।
उसकी गोली स्वाट प्रभारी आदेश त्यागी के जैकेट में लगी। जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में लगी। वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम अच्छेलाल दफाली बताया। यह वही बदमाश है, जिसने बीते मंगलवार की रात एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ थाना मुंगराबादशापुर में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद घटना स्थल पर सीओ बदलापुर, एसडीएम सहित एसओ मुंगराबादशापुर एवं आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…