तारिक आज़मी
वाराणसी। वैसे तो बचपन से सुनता आया हु कि मस्जिद अल्लाह का घर होती है। आज भी बतौर एक मुस्लिम अकीदा यही है कि मस्जिद अल्लाह का घर है। मगर बदलते हालात में फिरकापरस्त कुवतो ने मस्जिद को भी फिरको में तकसीम कर रखा है। शायद अल्लामा इकबाल इस मोआशरे के आने का ख्वाब में भी नहीं सोचे होंगे कि ऐसा भी वक्त आएगा, वरना कही भी ये शेर न लिखते कि “एक ही सफ में खड़े हो गए महमूद-ओ-अयाज़, न कोई बन्दा रहा और न कोई बन्दा नवाज़।” अब तो सफे भी फिरको के लिहाज़ से लगती है,
इसके बाद मस्जिद में 4 साल से अधिक वक्त के बाद अज़ान और नमाज़ होना शुरू हुई। तालो में बंद अल्लाह के घर में आज नमाज़ी गए। बताते चले कि वर्ष 2016 में हुवे विवाद के बाद नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मस्जिद को सील कर दिया गया था। कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने आदमपुर थाना, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बरेलवी समुदाय के लोगों को मस्जिद में कब्जा दिलाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पीएसी और पुलिस को तैनात किया गया है। एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन आदमपुर थाना के साथ पीएसी जवानों को तैनात किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…