शाहीन अंसारी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य के असंगठित क्षेत्र के निर्माण कार्य से जुड़े कामगारों का पंजीकरण श्रम विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत होता है और इसके अलावा जो अन्य कामगार हैं। उनके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा पंजीकरण कराने की सुविधा है। यदि कोई कामगार साथी निर्माण कार्य से जुड़े हुए कामगारों की श्रेणी में आते है, अथवा अन्य किसी कार्य को करते है। तो उनके लिए पंजीकरण के अवसर उपलब्ध हैं। इस पंजीकरण से जहाँ एक ओर असंगठित कामगारों का आंकड़ा मिल पायेगा वही अनेक सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने की पात्रता भी हो जायेगी। उक्त बाते एक कार्यशाला में बल्लभाचार्य पाण्डेय ने कही।
शिविर के दौरान कोविड से बचाव के बारे में भी जागरूक करते हुए कार्यकर्ताओं ने कोरोना के पूरी तरह सफाए के लिए दो गज की दूरी, मास्क और वैक्सीन है जरूरी के मूल मंत्र को अपनाने का आग्रह किया। पर्चे और स्टीकर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम में प्रदीप कुमार सिंह, सूरज पाण्डेय, दीन दयाल सिंह, महेश कुमार, महेंद्र राठौर, विनय सिंह, धनञ्जय त्रिपाठी, रसेश, कमलेश यादव आदि की प्रमुख भूमिका रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…