डॉ विद्याभूषण मिश्र
भीमपुरा (बलिया) स्थानीय बाजार में स्थित कंपोजिट विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये की इनवर्टर बैटरी, सिलेंडर चूल्हा, पंखा आदि उठा ले गए है। चोरी की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने विद्यालय पहुँचकर जांच पड़ताल की। चोरी की जानकारी होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भी पहुंच गए।
साईंस किट आदि लेकर चले गए। चोरों ने विद्यालय में लगे पश्चिमी मुख्य गेट का ताला तोड़ा था जिससे विद्यालयकर्मी कयास लगा रहे है कि चोर इसी रास्ते का इस्तेमाल किये है। विद्यालय में चोरी की सूचना शिक्षकों ने एसएचओ भीमपुरा के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ योगेश यादव मौके पर छानबीन किये और प्रथम दृष्टया पूछताछ के लिए विद्यालय के चपरासी को थाने लेकर चले गए। उधर एसडीआई निर्भय नारायण सिंह भी विद्यालय पहुँचकर ऑफिस, किचन व स्टोर रुम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। चोरी की लिखित सूचना विद्यालय की प्राधानध्यापिका पुष्पा देवी ने पुलिस को दे दी है।
एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि चोरी के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले की तह तक पहुँच जाएंगे। कैम्पस में ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय स्थित है जिसमे रात को चौकीदार की ड्यूटी रहती है लेकिन उसका कही पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि वह तीन महीने से नहीं आ रहा है। कैम्पस के पूर्वी मुख्य गेट की जिम्मेदारी रात्रि को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के स्टाफ का रहता है । उसके बन्द होने के बाद कैम्पस में चौकीदार की ड्यूटी रहती है जो बिगत महीने से नहीं आ रहा है। चौकीदार की डयूटी रही होती तो शायद चोरी की घटना से कैम्पस के विद्यालय बच गए होते।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…