फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी 16 जुलाई 2021 : शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गोला परिसर में सावन व कांवर यात्रा की तैयारियों हेतु डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता व एसपी विजय ढुल की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई।
एसपी विजय ढुल ने कहा कि सभी विभागों ने कांवर यात्रा की तैयारियों की कसौटी पर कैसे खरे उतरेंगे इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण कर डीएम के साथ उन्होंने स्वयं तैयारियों की पड़ताल की। श्रद्धालुओं की एंट्री प्वाइंट पर ही जूते चप्पल रखने की व्यवस्था रहेगी। ट्रैफिक व डायवर्जन प्लान को चाक आउट कर लिया गया। गोला में सभी दुकानदार रविवार व सोमवार के दिन अपने प्रतिष्ठानों पर माल मंगवाने से परहेज करें। प्रशासन व पुलिस आम नागरिक, मंदिर प्रबंधन के सहयोग से बेहतर व्यवस्थाएं मुहैया कराए हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसपी ने सुचारू व सुरक्षित मेला संपन्न कराने में सभी के अपेक्षित सहयोग की अपील की।
बैठक में एसडीएम गोला अखिलेश यादव, सीओ संजय नाथ तिवारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (गोला डिपो) सुनील नागर, अधिशासी अभियंता विद्युत, ईओ-नपाप प्रदीप नारायण दीक्षित सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने कावड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कांवर यात्रा हेतु गोला में इतनी लगेगी पुलिस फोर्स :
10 एसएचओ, 50 एसआई, 08 महिला उपनिरीक्षक, 70 हेड कांस्टेबल, 200 आरक्षी, 100 महिला आरक्षी, 20 ट्रैफिक पुलिस, दो प्लाटून पीएसी व 01 कंट्रोल रूम।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…