आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर के अनवरगंज थाने से सम्बन्धित पुलिस चौकी बांसमंडी में चल रहा निर्माण कार्य अब विवादों के बीच घिरता दिखाई दे रहा है। खुद को पुलिस चौकी की संपत्ति का मालिकाना हक से सम्बन्धित कागज़ात दिखाने वाले दीपक अग्रवाल का दावा है कि पुलिस चौकी की संपत्ति उनकी अपनी पुश्तैनी संपत्ति है। मगर पुलिस कई दशको से न तो किराया दे रही है। न ही संपत्ति को खाली कर रही है। उन्होंने कहा कि और तो और बिना हमारी अनुमति के पुलिस चौकी में निर्माण भी करवाया जाता रहा है जो पूरी तरह से अवैध है।
दीपक अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा कि पुलिस चौकी बॉसमंडी पहले थाना अनवरगंज हुआ करता था। वर्ष 1927 से लेकर वर्ष 1948 तक ये थाना था जो कागजातों में भी दर्ज है। इसके बाद यह पुलिस चौकी बॉसमंडी हो गई और थाना अन्यंत्र स्थानातरित हो गया। इस थाने के स्थानांतरित होने के बाद से इस संपत्ति का किराया भी कानपुर पुलिस नहीं देती है।
उन्होंने कहा कि सपत्ति पर बिना हमारी अनुमति से निर्माण कार्य होता रहता है जो अवैध है। पहले क्वाटर्स बन गये और हमारी अनुमति नही लिया गया। इसके बाद से इस संपत्ति पर अब मंदिर अन्दर बनवाया जा रहा है और फिर हमारी अनुमति नही लिया गया है। हम इस सम्बन्ध में अदालत का अब सहारा लेकर नोटिस सम्बंधित को जारी करवायेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…