आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर में पुलिस के लिए सरदर्द बना कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा रेल बाज़ार इस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के हत्थे आखिर पड़ ही गया। एक मुठभेड़ में शाहिद पिच्चा और उसका साथी अन्नू पिस्टल घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस मुठभेड़ में एक अपराधी अँधेरे का फायदा उठाते हुवे मौके से फरार हो गया।
थोड़ी देर बाद ही एक कार तेज़ रफ़्तार में आती हुई दिखाई दी। पुलिस कर्मियों के हाथ देने पर कार ने अपनी रफ़्तार बढ़ा कर भागने लगी। इसी दरमियान कार में बैठे बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। फायरिंग का जवाब पुलिस ने उसी तरह दिया जैसे ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है के तर्ज पर गोली का जवाब गोली से दिया।
थोड़ी देर बाद जब गोली चलनी बंद हुई तो देखा गया कि दो बदमाश घायल अवस्था में पड़े थे। दोनों के पैर में गोली लगी थी। घायलों की शिनाख्त शाहिद पिच्चा और अन्नू पिस्टल के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सा हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विस्तृत समाचार प्रतीक्षा रत।।।।।।।।।।।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…