फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है इसको लेकर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से लोगों की मौतें हो रही हैं जिसमें एक बार फिर लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरिया निवासी पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जिस की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि कोतवाली पलिया क्षेत्र के ग्राम अतरिया निवासी 25 वर्षीय अब्दुल रहीम अपनी बीस वर्षीय पत्नी आशिया के साथ बीते दिन मंगलवार को बाइक से अपनी ससुराल धौराहरा से वापस अपने घर अतरिया आ रहा था, कि रास्ते में ही विकासखंड रमिया बेहड़ के ग्राम पंचायत लखाई के पेट्रोल पंप के करीब एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी, और बस लेकर मौके से फरार हो गया, टक्कर से बाइक सवार आशिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक चला रहा अब्दुल रहीम बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया
इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर घायल अब्दुल रहीम को सीएचसी भेज दिया जहां से हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर चिकत्सको ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई ,उधर सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है,और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…