Categories: UP

प्रशासन का खौफ या फिर नेतृत्व की कमी, मधुबन तहसील पर होने वाला समाजवादी पार्टी का धरना सिमित रहा शहीद स्मारक तक

मुकेश यादव

मऊ। समाजवादी पार्टी का प्रदेश ब्यापी धरना आज‌ हो रहा‌ है इसी क्रम में आज मधुबन तहसील पर धरना होना था। शहीद स्मारक पर समाजवादी कार्यकर्ताओं का जमावडा‌ तो हुआ, लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी से एक कदम भी भीड़ जलूस का शक्ल पकड़ कर आगे नहीं बढ़ पायी।

समाजवाद की बात कहने वाले इस पार्टी के कार्यकर्ताओ के अन्दर इस हिम्मत की कमी की चर्चा पुरे इलाके में हो रही है। आपसी कलह से ग्रसित सामाजवादी पार्टी का धरना तहसील पर होना था। मगर लाख कोशिश के बाद भी धरना तहसील पर नहीं हो सका। शहीद स्मारक पर ही महज कुछ देर बाद ही खत्म हो गया।

हकीकत देखा जाये तो समाजवादियों के चेहरे पर शासन का खौफ साफ नजर आ रहा था। दूसरी सबसे बड़ी बात रही कि समाजवादी पार्टी में आज नेतृत्व की कमी दिखाई दी। जो चेहरे नेतृत्व के लिए सामने खड़ा दिखाई पड़ा तो वह भी शांत ही दिखाई दिया। प्रशासनिक कार्यवाही के खौफ से डरे दिखाई दिए समाजवादी.

विज्ञापन

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

4 hours ago