अजीत कुमार
डेस्क। ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना ग्रेनो वेस्ट के एक गांव में सामने आई है जहां कलयुगी भाई ही अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता के गर्भवती होने पर घरवालों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि भाई-बहन दोनों नाबालिग हैं।
कोतवाली बिसरख प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार के मुखिया पत्नी के साथ बाहर गए थे। घर पर नाबालिग बच्चे अकेले थे। इस दौरान आरोपी नाबालिग भाई ने घर में अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने नज़दीक के गांव के पास स्थित एक घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
मामले की जांच अधिकारी ऊषा कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता(16) वर्ष आठवीं की छात्रा है जबकि आरोपी उसका भाई (12) वर्ष का उससे छोटा है। परिवार में मां- बाप के अलावा पांच भाई-बहन हैं, जिसमें से एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी भाई ने तीन माह पहले और अभी कुछ दिन पहले 2 बार उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे वो गर्भवती हो गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…