आदिल अहमद
नई दिल्ली: किसी न किसी कारण से हमेशा चर्चा में रहने का प्रयास करने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व प्रमुख वसीम रिज़वी ने कुरान से 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दी थी, वो खारिज हो गई थी। लेकिन अब उन्होंने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। साथ ही उन पर लगाए गए 50 हजार रुपये के जुर्माने को माफ करने की याचिका वापस ले ली है। वसीम रिजवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि वो याचिका वापस ले रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि रिजवी जुर्माना कब जमा करेंगे। इस पर उनके वकील ने कहा कि रिजवी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। वो इस बारे में नहीं जानते कि जुर्माना कब जमा करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को ‘तुच्छ याचिका’ करार दिया था। जबकि रिज़वी का कहना था कि कुरान की 26 आयत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली हैं, इसलिए इसे पवित्र कुरान से हटाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि इन आयतों में गैर मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा और उनकी हत्या के लिए प्रेरित करने वाली बातें हैं। मदरसों में इनकी शिक्षा दी जाती है, लिहाजा इन पर रोक लगनी चाहिए। उनका कहना है कि इन 26 आयतों की इन दिनों गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है। इनका हवाला देकर इंसानियत के मूल सिद्धांतों की अवहेलना और धर्म के नाम पर घृणा व नफरत फैलाई जा रही है और खून खराबा हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…