तारिक आज़मी
वाराणसी। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में हुई चाय विक्रेता बुज़ुर्ग रामू चाचा हत्याकांड की बिना हल हुई घटना आपने पिछले अंक में पढ़ी। लगभग दो साल से दिन हफ्तों में और हफ्ते महीनो में बदलते जा रहे है मगर स्वर्ग में बैठे रामू चाचा की आत्मा को इन्साफ अभी तक नही मिला है। उनके हत्यारे आज भी शायद कही खुले घूम रहे होंगे। ये एक एकलौती घटना नही है। लंका थाना क्षेत्र में एक और हत्या के प्रकरण की गुत्थी आज लगभग 5 माह गुज़र जाने के बाद भी नही सुलझी है।
इसके बाद कई दिनों तक लंका पुलिस ने लाश के शिनंख्त हो जाने का इंतज़ार किया मगर कोई शिनाख्त न होने के बाद आखिर लाश को सबसे पहले देखने वाले बब्बू की तहरीर के आधार पर 25 फरवरी 2021 को अपराध संख्या 176/21 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया गया। प्रकरण हत्या का था। मगर सूत्रों की माने तो पुलिस को जिस गंभीरता से इसको हल करने का प्रयास करना चाहिए था वह नही हो पाया। आज जब इस घटना को 5 माह गुज़र चुके है, तब तक इस केस का खुलास तो दूर की बात रही, पुलिस अभी तक मामले में मृतक की शिनाख्त तक नही करवा सकी है।
इस घटना के पांच माह से अधिक समय बीत चूका है। मगर पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस मामले में कितनी गंभीरता से काम कर रही है यह तो विवेचक ही बता सकते है। मगर प्रकरण में अभी तक लाश की शिनाख्त न होने के कारण जाँच भी आगे नही बढ़ पा रही है। जिम्मेदारो की बात करे तो थाना प्रभारी फोन ही नही उठाते है तो फिर सवाल का जवाब मिलना मुश्किल ही बात है। वैसे घटना के सम्बन्ध में एसीपी भेलूपुर चक्रपणि त्रिपति से हमारी बात हुई। मृदु भाषा शैली और कोआपरेटिव नेचर के लिए मशहूर एसीपी भेलूपुर अस्वस्थ थे मगर एक ही बार में फोन उन्होंने उठाया। प्रकरण में उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे है और जल्द ही घटना का खुलासा करेगे। हमारा प्रयास है कि लाश की शिनाख्त हो जाए तो प्रकरण हल हो जाएगा। हम मृतक के शिनाख्त का प्रयास कर रहे है। जल्द ही सफलता मिलने की आशा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…