आदिल अहमद
धनबाद: झारखण्ड के धनबाद में सुबह की सैर करने निकले जिला न्यायधीश को एक ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का सम्बन्धित सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने के बाद से घटना संदिग्ध समझ आ रही है। मृत न्यायधीश उत्तम आनद 52 वर्ष के थे और वह रंजय सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे। आशंका ज़ाहिर किया जा रहा है कि ये हादसा नही है बल्कि जानबुझ कर जज को टक्कर मारी गई है। पुलिस मामले की गहराई से जाँच कर रही है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि न्यायाधीश उत्तम आनंद रोज मार्निंग वाक पर जाते थे। बुधवार को भी वे सैर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पीछे से आए एक ऑटो रिक्शे ने टक्कर मारी और फरार हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जज उत्तम आनंद छह माह पहले ही धनबाद आए थे। इससे पहले उनकी पोस्टिंग बोकारो में थी।
जज उत्तम आनंद की मौत दुर्घटना है या हत्या की वारदात, इसे लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। ये फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जज आनन्द सडक के किनारे चल रहे अहि। तभी पीछे से आ रही एक ऑटो ने बीच सड़क से अचानक किनारे आते हुवे जज आनन्द को टक्कर मारी और फिर वापस सड़क के बीचे से होती हुई भाग जाती है।
बताया जाता है कि उत्तम आनंद रंजय सिंह हत्या मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस केस में झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर हर्ष सिंह भी आरोपी हैं। जज आनंद ने होटवार जेल में बंद रवि ठाकुर और अभिनव सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। यह दोनों भी इसी हत्या मामले में आरोपी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…