Categories: UP

हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ):मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रमऊपुर में रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे पंचायत भवन के अधूरे निर्माण कार्य पूरा करने में लगे राजमिस्त्री की हैंडपंप में उतरे करंट के चलते मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री सुग्गन राजभर (22) पुत्र प्रकाश राजभर थाना क्षेत्र के सौंदी गांव निवासी था। निर्माण कार्य के दौरान प्यास लगने पर वह हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचा था। जहां हैंडपंप से टुल्लू पंप जुड़े होने के चलते उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

pnn24.in

Recent Posts