अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट से गुमशुदा हुवे रोहतास निवासी मानसिक रूप से कमज़ोर युवक को आखिर दस दिन की मेहनत के बाद चौक पुलिस ने तलाश कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। अपने परिवार से बिछड़ा युवक वाराणसी के राम नगर स्थित टेंगरा मोड़ से बरामद हुआ है।
सुचना मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी डॉ आशुतोष तिवारी ने गुमशुदगी दर्ज करने का आदेश देते हुवे ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज को गुमशुदा की सकुशल तलाश का टास्क दिया। एक ऐसे इंसान की तलाश करना था जो इंसान न मोबाइल रखता है और न ही वह मानसिक रूप से तंदुरुस्त है। इस टफ टास्क को ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने पुरे तन्मयता के साथ लिया और मामले में खोजबीन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू किया। फुटेज के आधार पर एक मोहल्ले से दुसरे मोहल्ले तलाश करते करते आज बृहस्पतिवार को आखिर गुमशुदा युवक अरविन्द को टेंगरा मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया।
गुमशुदा अरविन्द शर्मा को बरामद करने के बाद चौक पुलिस ने इसकी सुचना परिजनों को प्रदान किया। गुड्डू अपने भाई के सकुशल मिल जाने की आस खो सा रहा था। सुचना मिलने के तुरंत बाद ही परिजन थाना चौक पहुचे और अरविन्द को अपनी सुपुर्दगी में लेकर चौक पुलिस को धन्यवाद् दिया। गुमशुदा को बरामद करने वाली टीम में ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह और का0 इन्द्रेश दुबे ने अथक प्रयास किये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…