अनुराग पाण्डेय
लखनऊ। समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा निकाली गई। इस सायकल यात्रा पर अखिलेश खुद अपने समर्थको और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं सहित सायकल लेकर सड़क पर उतरे। सड़क पर सायकल चलाते अखिलेश को देखने के लिए जनता का हुजूम भी उमड़ पडा। लखनऊ की सडको पर आज चाहुओर सायकल ही दिखाई दी। एक तरीके से अखिलेश ने सायकल चलाकर आज एक शक्ति प्रदर्शन भी कर दिया है।
इसके बाद अखिलेश यादव सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा के लिए निकल पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद है। बताते चले कि आज प्रदेश की हर तहसील पर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही भाजपा की नीतियों का विरोध जताया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए अन्याय के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया जा रहा है। प्रमुख रूप से आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, अपराध और भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न, कृषि कानूनों, आरक्षण पर प्रहार आदि का विरोध किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…