Crime

पीड़ित परिजनों का आरोप, बदमाशो की गोली से घायल हुआ युवक, पुलिस ने किया गोली चलने की घटना से इंकार

संजय ठाकुर

बिल्थरारोड। उभांव- सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरौली (बड़ागांव) के समीप  ब्रह्म बाबा स्थान के पास बाइक पर सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खबर मिलते ही.मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।

मऊ जनपद के मिश्रौली गांव निवासी पृथ्वी यादव (19) अपने ननिहाल उभांव थाना क्षेत्र के जीउतपुरा गांव में आया था। रविवार को सायंकाल दो बाइक पर छह बदमाशों ने पृथ्वी के पास पहुंचकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से सीधे इंकार कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts