तारिक खान
वाराणसी। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आज एक ट्वीट के माध्यम से UPSSSC PET की परिक्षा का परचा लीक हो जाने की आशंका जताई है। उन्होंने ट्वीट कर दावा किया है कि ट्वीट के साथ संलग्नक परिक्षा का परचा उनको सुबह परचा अभ्यर्थियों को बटने के पहले ही प्राप्त हो गया था। पूर्व आईपीएस ने यह ट्वीट शाम को किया है।
गौरतलब हो कि आज दिनांक 24 अगस्त को UPSSSC PET की परिक्षा होनी थी। पूर्व आईपीएस ने अपने ट्वीट के माध्यम से दावा किया है कि कथित रूप से यह परचा UPSSSC PET कर बताया जा रहा है। जिसके 11 पेज उनको प्राप्त हुवे है। यह सभी पेज उस समय ही उनको प्राप्त हो चुके थे जब अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र दिया भी नही गया था।
इस ट्वीट के बाद कई ट्वीटर यूज़र्स ने इस बात का दावा किया कि यह परचा UPSSSC PET परिक्षा का ही है। वही कुछ सरकार और सिस्टम समर्थको ने इसको कोरी अफवाह बताने का प्रयास किया। पूर्व आईपीएस के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए एक यूज़र्स ने लिखा है कि सुबह से ही ये परचा फेसबूक पर भी चल रहा है। वही अभी शासन द्वारा इस सम्बन्ध में कोई बयान सामने नहीं आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…