ए जावेद
वाराणसी। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का पीलीकोठी, कच्चीबाग आदि इलाके इस समय स्मार्ट सिटी योजना को मुह चिढाते दिखाई दे रहे है। थोड़ी सी बारिश होने के बाद इन इलाकों में कई दिन तक सीवर का पाने कमर तक की उचाई पर एकत्रित हो जाता है। आम जन जीवन नर्क सा बन गया है। कई वर्षो से यहाँ नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान हेतु नगर निगम के आगे गुहार लगाते रहते है। मगर कोई नतीजा सामने नहीं आया।
पत्रकारों से बात करते हुवे सपा युवजन सभा के पदाधिकारी मोहम्मद अजफर “गुड्डू मास्टर” ने कहा कि गंगा वरुणा के तटवर्ती क्षेत्र बाढ़ से जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ मात्र दो घंटे की बारिश में शहर के बीचों बीच जैतपुर, पीलीकोठी, कच्चीबाग़ में भी बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। असल में इसके लिए मुख्य रूप से दोषी ये डबल इंजन की सरकार है। जनता से चुनाव जीतने के लिए बहुत बड़े-बड़े वायदे किए गए। मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
युवा सपा नेता अयान मुजद्दीदी ने कहा कि वर्त्तमान सरकार की करनी और कथनी में काफी फर्क है। ये जो कहते है वह करते नही है। यदि सबका साथ, सबका विकास का नारा सही इन्होने दिया तो आज आप बताये कि आखिर विकास हुआ किसका। इस इलाके की स्थिति बरसात भर जहन्नम जैसी हो जाती है। कोई ज़िम्मेदार पलट कर पूछने नही आता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…