ए जावेद/तारिक़ खान
कटिहार (बिहार): बिहार के शिक्षा विभाग के अनोखे फरमान के बाद शिक्षको में उहापोह की स्थिति है। इस क्रम में शिक्षक भी शांति से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बिहार शिक्षा विभाग ने अपने एक आदेश में शिक्षको को मिड डे मील हेतु आये राशन का बोरा दस रुपया प्रति बोरा के दर से बेचने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद बिहार सरकार के शिक्षको में रोष भी है। शिक्षण कार्य में लगे शिक्षक अब एक सेल्समैन के तरह बोरा बेच रहे है।
इस क्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के गृह जिले कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र के कदवा सौनैली बाजार का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक सरकारी शिक्षक मध्यान्ह भोजन योजना (मिड-डे मील) के तहत स्कूलों में आए राशन के खाली बोरे बेच रहे हैं। उनका कहना है कि वो सरकार से मिले आदेश के बाद ऐसा कर रहे हैं। कोरोना संकट के बाद भले ही स्कूल खुल गए हों लेकिन शिक्षक मोहम्मद तमिजुद्दीन पढ़ाई लिखाई छोड़कर सरकार के आदेश पर बाजार में 10 रुपये प्रति बोरा बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि खाली बोरे की बिक्री कर इस राशि को मध्यान्ह भोजन के खाते में जमा करने का सरकार ने आदेश दिया है। विभागीय आदेश के खिलाफ शिक्षक ने सड़क पर अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…