शाहीन बनारसी
डेस्क। समाचार एजेंसी पीटीआई से मिल रही एक बड़ी खबर के मुताबिक हिमांचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आ रही है। जिसमे काफी लोगो के दफन हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
पीटीआई के अनुसार अभी कुछ देर पहले किन्नौर में भूस्खलन की घटना सामने आई है। कुदरत के इस कहर की एक दिल दहला देने वाली तस्वीर भी सामने आई है। आईटीबीपी ऑफिसियल द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर को देख कर रोंगटे खड़े हो जा रहे है। इस तस्वीर में कई गाड़ियां मलवे के नीचे दबी हुई है। घटना रेकांग पियो -शिमला हाईवे पर होने की जानकारी इंडो-तिब्बतन बोर्डेर पुलिस द्वारा प्रदान क्या जा रहा है।
इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार घटना लगभग 12:45 बजे की है। इस भूस्खलन की घटना में कई प्राइवेट गाडियां, एचआरटीसी की एक बस और एक ट्रक के मलवे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। आईटीबीपी के द्वारा रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लैंडस्लाइड की घटना को लेकर कहा है कि उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने को कहा है। एनडीआरएफ की टीम को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जानकारी मिली है कि एक बस और एक कार इस भूस्खलन की चपेट में आई है। हादसे के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।
घटना की विस्तृत रिपोर्ट प्रतीक्षारत। विस्तृत जानकारी इस पेज पर आपको उपलब्ध होगी। पेज को आप रिफ्रेश कर सकते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…