तारिक़ आज़मी
मुंगेर। मुंगेर जनपद की एक दिल दहला देने वाली घटना ऐसी सामने आई है जिसको जानकार राक्षस और इब्लीस भी शर्म से पानी पानी हो जाये। एक महज़ 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सभी इन्तेहा पार करते हुवे उसके रेप के बाद हत्या करने के बाद मासूम की एक आँख निकाल लिया और उसके नाख़ून नोच डाले। उंगलियों को कुचल दिया।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बच्ची अपने पिता के साथ गंगा घाट आई थी। पिता ने बच्ची को घर भेज दिया और खुद मछली मारने गंगा में चले गए। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पारिजन पूरी रात खोजबीन करते रहे लेकिन बच्ची कही नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार सुबह बच्ची का शव क्षत विक्षत स्थिति में पड़ोस के एक व्यक्ति के भट्ठा से बरामद हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कि जाएगी।
आप खुद सोचे कि हमारा समाज किस तरफ जा रहा है। वो महज़ 8 साल की मासूम बच्ची थी। उसके साथ जिस हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया उसको करने के लिए किसी राक्षस का भी दिल नही मानेगा। इब्लीस भी शर्म से मुह छिपा लेगा। ऐसे हैवानियत के साथ दरिंदगी की सभी इन्तेहा पार कर दिया गया। मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में दहशत का माहोल कायम हो गया है। पुरे देश में इस घटना की निंदा हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…