शाहीन बनारसी
वाराणसी। जिले से 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव लमही से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट एवं एक देश समान शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय ‘जन अधिकार चेतना यात्रा’ का शुभारम्भ हुआ था यात्रा कैथी पहुँची,
इससे पहले मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उनके पैतृक गांव लमही से चली ‘जन अधिकार चेतना यात्रा’ विभिन्न कस्बों, बाजारों से होते हुए रविवार की सुबह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पांडे के गाँव पहुँची है। यात्रा में शामिल दल का हर कोई समर्थन और उत्साहवर्धक कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बुद्धिजीवी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उनके पैतृक निवास लमही से हरी झंडी दिखाकर ‘जन अधिकार चेतना यात्रा’ को रवाना किया था। यात्रा के संयोजक दीन दयाल सिंह ने बताया कि लमही वाराणसी से प्रारंभ होकर यात्रा गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, आजमगढ़, जौनपुर होते हुए हिरोशिमा दिवस पर छह अगस्त को सारनाथ वाराणसी पहुंचेगी।
इस बीच यात्रा दल के साथी रास्ते में पड़ने वाले गांवों, बस्तियों, कस्बों और शहरों में पर्चे, पोस्टर, स्टीकर, जन गीत, जन संवाद आदि के माध्यम से अपनी चार सूत्रीय मांगों के पक्ष में समर्थन जुटा रहे है। यात्रा में 12 सदस्य शामिल हैं। यात्रा हिरोशिमा दिवस पर छह अगस्त को सारनाथ वाराणसी पहुंचेगी, वही इस यात्रा का समापन होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…