National

वीडियो देख कर हो जायेगे हैरान : भाजपा नेता ने दोस्त की पत्नी से दिया सेक्स करने का आफर, महिला ने चप्पलो से कर दी कुटाई, फिर भी न सुधरे नेता जी, दुबारा दिया ऑफर और फिर हुआ कुछ ऐसा

आदिल अहमद

बलौदाबाजार (डेस्क): एक भाजपा नेता और पार्षद का दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में नेता जी चप्पलो से मार खा रहे है। दुसरे वीडियो में बीच सड़क पर नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी के नेता जी अपने साथी के साथ दो महिलाओं की ज़बरदस्त पिटाई कर रहे है। मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार का है। प्रकरण में भाजपा नेता ने अपने दोस्त की पत्नी से सेक्स करने का आफर देने की बात सामने आई है।

एक स्थानीय खबरिया पोर्टल सेन्ट्रल इन्डिया न्यूज़ ने इस खबर को जमकर चटकारा लेते हुवे उठाया है। खबर के मुताबिक भाजपा नेता ने अपने एक मित्र की पत्नी से सेक्स करने की डिमांड रख डाली थी। पहले तो महिला ने शायद मामले को हसी में टाल दिया होगा। मगर जब भाजपा नेता और पार्षद अपने उस मित्र के घर जाकर दुबारा महिला से सेक्स करने की डिमांड करते है तो महिला का सब्र का बाँध टूट गया। फिर क्या था, महिला ने भाजपा नेता कि चाय नाश्ते से नही बल्कि चप्पलो से जमकर खातिर कर डाली।

चप्पलो से नेता जी की खातिरदारी होने के बाद भी नेता जी बत्तीसी दिखाते हुवे सुधरे नही। उन्होंने ज़लालत की इन्तहा पार कर लेने की शायद कसम खा रखा था। चप्पलो से मार खाए नेता जी के सर पर सेक्स का भुत चढ़ा हुआ था। आरोप है कि उन्होंने दुबारा महिला को सेक्स करने का आफर करते हुवे कहा कि देवर भाभी के बीच तो ये सब होता ही रहता है। महिला ने इस घटना का ज़िक्र अपनी एक सहेली से किया और फिर दोनों भाजपा नेता के दूकान पर पहुच गई हाथो में एक डंडा लेकर।

नेता जी अपनी गलढीटाई फिर भी दिखाना जारी रखे थे ऐसा महिला का आरोप है। आखिर भाजपा नेता की बेहयाई से त्रस्त होकर महिला ने एक दो लाठिया नेता जी की तशरीफ़ पर जड़ दिया। फिर क्या था, नेता जी और उनके साथी ने मिलकर दोनों महिलाओं को बीच सड़क पर लोटा लोटा कर जमकर पिटाई किया। मौके पर कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नेता जी की काली करतूत दुनिया के सामने आ गई और नेता जी खुद फरार है।

सेन्ट्रल इन्डिया न्यूज़ की खबर के मुताबिक मामला बलौदा बाज़ार का लगभग 15 दिन पुराना है। नेता जी का नाम सूर्यकान्त ताम्रकार बताया जा रहा है। नेता जी स्थानीय पार्षद है और भाजपा के स्थानीय बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है। मामले में हद तो तब खत्म हो गई जब महिला के पति को ये सब बाते मामूली समझ में आती है। वह भाजपा नेता के शायद गुलामी में ऐसा अंधभक्त बना हुआ है कि वह उलटे भाजपा नेता का ही साथ दे रहा है। वही उसकी पत्नी ने ऐसे पुरुष से अपने सम्बन्ध तोड़ लेने की बात कही है। प्रकरण में स्थानीय थाने पर महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। अब भाजपा नेता के साथी तो पुलिस पकड़ में लालकोठी के सैर पर है। वही भाजपा नेता फरार है। पुलिस नेता जी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts