आदिल अहमद
लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने का दम्भ भरने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर अपनी प्रस्तवित गोरखपुर यात्रा पर आज नही जा सके। इसके पूर्व ही उनको लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अमिताभ ठाकुर आज सुबह जनसंपर्क करने गोरखपुर जाने वाले थे।
बताते चले कि अमिताभ ठाकुर चुनाव के लिए जनसंपर्क करने आज गोरखपुर जा रहे थे। इसके पूर्व आज एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के साथ पहुची पुलिस टीम ने उनको हाउस अरेस्ट कर दिया है। एसीपी श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता और उसके साथी ने अमिताभ ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि वह रेप के आरोपी बसपा सांसद अतुल राय की मदद कर रहे हैं। रेप पीड़िता और आरोपी बसपा सांसद अतुल राय भी गोरखपुर के नजदीक के ही रहने वाले हैं, इस वजह से अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर जाने से रोका गया है उन्हे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…