तारिक खान
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की इमारत के बाहर सोमवार को एक हैरतअंगेज घटना सामने आई, जब एक महिला और एक पुरुष ने खुद को आग लगा ली है। दोनों को आग की लपटों में घिरता देख वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद स्टॉफ और आम जनता ने मदद कर आग बुझाई और दोनों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि समय रहते दोनों घायलों को मदद पहुंच गई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
आग लगाने वाली युवती की उम्र 30 वर्ष और युवक की उम्र 35 साल बताया जा रहा है. दोनों युवक या युवती की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है। वही अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लागने वाली महिला का सम्बन्ध सांसद अतुल राय केस से है। मगर इस समाचार की पुष्टि नही हुई है। खबरों के मुताबिक दोनों युवक-युवती सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनके पास आईडी न होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था। इसके बाद ही दोनों ने खुद को आग लगा ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…