तारिक खान/ शाहीन बनारसी
आगरा। आगरा के ताज गंज क्षेत्र में एक मकान में सोमवार रात को बर्थडे पार्टी के दौरान एक बिल्डिंग की अचानक से छत गिर जाने से उसके मलवे में कई लोग दब गये। अभी तक एक दर्जन से ज्यादा घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। जिनमे तीन की मौत का समाचार मिल रहा है वही 15 अन्य के घायल होने की जानकारी आ रही है। इसके अलावा मलवे में रेस्क्यू आपरेशन जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। घटना करीब रात 8:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने घायलों को आस पास के निजी अस्पताल और गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि पार्टी में तेज आवाज में डीजे चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते पुराने मकान की छत ढह गई। हालांकि, इस हादसे में बर्थडे बॉय अनिकेत चौधरी बाल-बाल बच गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चल रहा था। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…