Crime

आधा किलो से अधिक गांजे के साथ शिव बालक चढ़ा आदमपुर पुलिस के हत्थे

शाहीन बनारसी

वाराणसी। आदमपुर पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहीम को कल शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी। जब हनुमान फाटक चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा ने गोलगडडा तिराहे से अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिवबालक प्रजापति बताया गया है, जो ग्राम गोईठहां का निवासी है।

गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकरी के अनुसार हनुमान फाटक चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा को जरिया-ए-मुखबिर सुचना मिली कि गोलगडडा तिराहे पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है जो शायद मादक पदार्थ बेच रहा है। सुचना पर यकीन करके चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा गोलगडडा तिराहे पहुंचे। तो वहा खड़ा संदिग्ध युवक पुलिस को देख हडबडा कर भागने लगा। चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा ने भाग रहे युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया।

जमा तलाशी में युवक के पास से 556 ग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम शिवबालक प्रजापति निवासी ग्राम गोईठहा बताया। गिरफ्तार अभियुक्त को उसका अपराध बताते हुए पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts