तारिक खान/शाहीन बनारसी
डेस्क। मध्य प्रदेश से रोज़ ही कोई न कोई समाज में मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आ रही है। कभी चूड़ी वाले को भीड़ लगा कर मारना तो कभी सब्जी विक्रेता की पिटाई का वीडियो सामने आ चूका है। प्रशासन भी जैसे लगता है इस प्रकार की घटनाओं पर अपनी नज़र नही डालती है और ऐसे “शूरवीरो” को अपनी इस “बहादुरी” दिखाने का और भी हौसला मिल जाता है। इंदौर, रीवा, उज्जैन, देवास, नीमच और अब हरदा की घटनाए ऐसे ही “शूरवीरो” की दास्तान और बयान पहले ही कर चुकी है। इन “बहादुरों” को पुलिस ने कोई ऐसा शायद सबक नही दिया जिससे कोई नजीर कायम हो सके। तो हिम्मत अब और भी ज्यादा खुल चुकी है। गले में भगवा गमछा पहन कर कोई भी घटना को अंजाम दे देना, लगता है अब मध्य प्रदेश में आम हो चूका है।
वही दूसरा वीडियो होशंगाबाद के ग्राम बुधवाडा का बताया जा रहा है। वीडियो में सफ़ेद शर्ट पहने गले में भगवा गमछा डाले एक युवक जूते से एक अन्य युवक की पैसे को लेकर बात करते हुए जमकर पिटाई कर रहा है। वहीं एक अन्य युवक पिटाई करते युवक को पकडडे हुए नजर आ रहा है तो तीसरा युवक मारपीट का वीडियो बना रहा है। मगर दोनों ही घटना की सुचना और शिकायत पुलिस को समाचार लिखे जाने तक नही पहुची है ऐसा पुलिस का कहना है। जबकि पुलिस ये भी कह रही है कि दोनों वीडियो 23 अगस्त के हैं। पिटाई करने वाला युवक अरुण कुमार मेहरा है जो आदतन अपराधी है और इस पर जिला बदर व हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद पुलिस टीमों को उसकी गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दिया गया है।
अब सवाल ये उठता है कि रोज़ ब रोज़ नई नई मोबलीचिंग की घटनाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाही की बात तो कहती है। मगर शायद कार्यवाही इतनी दमदार नही होती होगी जो नजीर कायम कर सके और ऐसे अपराध पर लगाम लगा सके। एक तड़ीपार हो चूका अपराधी जब इस तरीके से खुल्लम खुल्ला घूम के लोगो की पिटाई कर रहा है तो क्या मध्य प्रदेश पुलिस इस बात की गारंटी लेती है कि इसके द्वारा रंगदारी और अन्य बड़े अपराध नही कारित किये जा रहे होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…