शाहीन बनारसी / अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी में गैंगरेप के आरोप में डेढ़ साल से ज्यादा समय से वांछित दरोगा उमराव खान को भेलूपुर थाने की पुलिस ने सीतापुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से गिरफ्तार किया है। दरोगा उमराव इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग करने के लिए सीतापुर गया हुआ था। पुलिस टीम ने इसकी पुष्टि कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी उमराव खान को वाराणसी की अदालत में पेश किया जाएगा।
बजरडीहा के कोल्हुआ निवासी मो. शाहिद पर पीड़िता ने गैंगरेप का वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे लेकिन दरोगा की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। कारण कि उसका तबादला वाराणसी से अन्यत्र हो गया था और पुलिस भी विभाग का ही आदमी समझ कर सख्ती से पेश नहीं आ पा रही थी।
इस संबंध में पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि आरोपी दरोगा मुकदमे में वांछित था। भेलूपुर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और अदालत में पेश करेगी। मुकदमा चाहे पुलिसकर्मी पर हों या आम आदमी के खिलाफ हों, कानून सभी के लिए बराबर है।
2017 में उमराव की कचहरी में हुई थी पिटाई
दरोगा उमराव खान पहले भी वाराणसी में चर्चित रहा है। 30 अक्टूबर 2017 को दरोगा उमराव एक मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी गया था। उस दौरान पहले के एक विवाद को लेकर एक अधिवक्ता दरोगा से उलझ गए थे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दरोगा उमराव की बुरी तरह से पिटाई की थी। तब किसी तरह से उसने अदालत कक्ष में छुप कर अपनी जान बचाई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…