Politics

तेज़ तर्रार महिला नेता सदफ आलम बनी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष, बधाईयो का लगा ताँता

ए जावेद

वाराणसी। वाराणसी की अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाली पढ़ी लिखे और तेज़ तर्रार भाजपा नेता सदफ आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन आने के बाद से ही सदफ आलम को बधाई देने वालो का तांता लग गया है। बताते चले कि शायद ये पहला मौका होगा जब किसी अल्पसंख्यक महिला को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौपी गई है।

आज सदफ आलम के आवास पर दोपहर से ही बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ था। सभी ने उनको इस उपलब्धी पर बधाई दिया। इस दरमियान सदफ आलम ने हमसे बात करते हुवे कहा कि पार्टी ने जो विश्वास मेरे ऊपर जताया है मैं उसमे पूरी तरफ से खरी उतरूंगी। उन्होंने कहा कि महिला को नाज़ुक समझने वाले ये बात अच्छी तरह से दिमाग में बैठा ले कि महिला शक्ति का नाम होती है। सावित्री से लेकर दुर्गा तक महिला का रूप है। एक पढ़ा लिखा युवक शायद एक परिवार के लिए रौशनी होता है, जबकि एक पढ़ी लिखी महिला एक नही पुरे मु’आशरे के लिए उजाला होती है।

उन्होंने कहा कि 2022 चुनावो के मद्देनज़र पार्टी की नीतियों को घर घर जाकर बताना है। जितना भाजपा ने अल्पसंख्यक महिलाओं के हितो में काम किया है आज तक किसी भी सत्ता में रहने वाले दल ने नही किया है। देश में और प्रदेश में विकास की लहर दौड़ रही है। विकास में बाधक बने विपक्ष को आईना दिखाया जायेगा।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

1 day ago