हरीश पासवान फाइल फोटो
संजय ठाकुर
बलिया। जरायम की दुनिया में डेढ़ दशक से अधिक समय तक अपना सिक्का चलाने वाला एक लाख का इनामिया कुख्यात अपराधी हरीश पासवान आज शुक्रवार को लखनऊ-गोरखपुर एसटीएफ से दिन में 11:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के नींबू कबीरपुर मंदिर तिराहा के समीप सीधी मुठभेड़ में ढेर हो गया। इस मुठभेड़ के दरमियान उसका एक साथी भागने में सफल रहा। हरीश बलिया में दो माह पूर्व हुए जलेश्वर सिंह हत्याकांड में वांछित था। उस पर 33 मुकदमे दर्ज थे। एक दिन पहले ही एडीजी जोन ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।
सटीक सूचना के आधार पर लखनऊ-गोरखपुर एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम शुक्रवार को रसड़ा से ही बाइक पर पीछे बैठे हल्दी थाने के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान (38) का पीछा कर रही थी। नींबू काली मंदिर तिराहा पर बदमाशों को रुकने का इशारा करने पर वे फायरिंग करते हुए बनौली-सड़ौली मार्ग पर भागने लगे। पीछे बैठा हरीश बाइक से कूद कर पिस्टल और रिवाल्वर से फायरिंग करने लगा। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में गोली सिर में लगने से हरीश गिर पड़ा जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला। घटना स्थल से एक रिवाल्वर एवं पिस्टल बरामद हुई है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले सीएचसी रसड़ा, वहां से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था किंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके साही ने बताया कि हरीश पासवान कुख्यात अपराधी व सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का प्रमुख शूटर था। ये नए अपराधी बनाता था। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उड़ीसा, बिहार एवं झारखंड में अपराध को अंजाम देता था। इस पर 33 आपराधिक मामले दर्ज थे। हरीश पासवान के खिलाफ बैरिया पुलिस ने सात जुलाई 2021 को जिपं के पूर्व सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में मुकदमा दर्ज किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…