उमेश गुप्ता
बेल्थरारोड। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व समाजवादी बिल्थरारोड नगर की कार्यकारिणी की घोषणा नगर अध्यक्ष शिवम् बरनवाल के द्वारा घोषित कर दी गयी है। नई कमेटी का गठन विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर पार्टी के पक्ष में तूफान बनकर काम करेगी।
नई कार्य कारिणी में तीन उपाध्यक्ष, चार सचिव, एक कोषाध्यक्ष तथा महासचिव सहित बारह कार्यकारिणी सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में सभी वर्ग के लोगों को स्थान दिया गया है। नगर अध्यक्ष बर्नवाल ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के साथ जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में अतुल तिवारी, अब्दुल गनी तथा मोनु सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजय यादव, मनीष जायसवाल, गौरव सर्राफ़ तथा अंकित वर्मा को कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। मनीष चौरसिया को कोषाध्यक्ष तथा तुषार तिवारी को नगर महासचिव का पद दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में सत्यम सर्राफ़, अरुण कुमार, अंकुर वर्मा, अफ़रोज़ अहमद, राहुल मद्धेशिया, सुमित जायसवाल, अमन वर्मा, अनंत सागर गुप्ता, सतीश यादव, दीपक यादव, नसरूल्लाह तथा अविनाश कन्नौजिया सम्मिलित हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…