शाहीन बनारसी संग तारिक़ खान
वाराणसी। सस्ती ज़मीन ले लो, सस्ता सोना ले लो, फारेन ट्रिप एकदम सस्ते में कर लो, लाखो की गाडी आधे दाम में ले लो। ऐसे ही लुभावने सपने दिखाने वाला शाइन सिटी का मास्टर माइंड कुख्यात फ्राड राशिद नसीम उत्तर प्रदेश पुलिस से खौफज़दा होकर दुबई में अपने आकाओं के शरण में किसी बिल में छिप कर अभी भी बैठा है। मगर यहाँ अपने गुर्गे छोड़ रखा है। वो गुर्गे अब बिहार में सस्ता प्लाट दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी का कारोबार कर रहे है। इन फ्राड के ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। जिसमे आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब आर्थिक अपराध ब्यूरो द्वारा प्रयागराज से आज राशिद नसीम के दाहिने हाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को अब सरगर्मी से तलाश है 37 मामलो में वांछित मीरा की। मीरा पहले ही गिरफ्तार हो चुके अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी है। उसके ऊपर लखनऊ और अन्य जनपद में मिला कर कुल 37 मामले दर्ज है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है और वह फरार है। इन सबके बीच वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को कमलेश और राजीव सिंह की भी ज़बरदस्त तलाश है। दोनों ही फरार बताये जा रहे है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का प्रयास है कि राशिद नसीम और उसका भाई जो 75-75 हजार के इनामिया अपराधी है को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे। मगर सूत्र बताते है कि ये दोनों फ्राड भाई दुबई में किसी बिल में छिप कर बैठे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…