विद्या भूषण मिश्र
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता और आरोपी दोनों का घर आसपास है साथ ही दोनों आरोपी सगे भाई है। परिजनों की माने तो दुष्कर्म के बाद तबियत खराब होने पर उसे मऊ स्थित अस्पताल में इलाज कराने पहुँचे तो डॉक्टरों से बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी दिया। जिसके बाद बुधवार की शाम को भीमपुरा पुलिस से परिजनों ने शिकायत किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दिया है। मामले की जानकारी होने पर देर शाम पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुँच और घटना के सम्बन्ध में जानकारी हासिल किया।
बताया जाता है कि शुरू में बच्ची ने डर के कारण इंकार किया मगर जब सख्ती के साथ उससे पूछताछ की गयी तो उसने पड़ोस के युवक की करतूत बतायी। अस्पताल से आने के बाद परिजनों ने किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत की तो वह पुलिस के पास न जाने की दुहाई करते हुए दवा इलाज के लिए तैयार हुए। लेकिन उनके मुकरने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर भी पीड़ित के गांव पहुचे और मामले की जानकारी हासिल किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…