Crime

बस आपरेटर पर पिस्टल की मुठिया से हमला कर दिली धमकी, चली बस तो फुक देंगे

ए0 जावेद

वाराणसी। बाइक पर आगे की नंबर प्लेट पर छात्रसंघ, एक भीड़ अथवा झुण्ड और किसी पर भी हमला कर देना। सड़क पर खुल्लम खुल्ला धमकी देना, मारपीट करना आम होता जा रहा है। नाम होता है छात्र नेता है अथवा छात्रसंघ का। छात्र राजनीत के नाम पर विश्वविद्यालय कैम्पस में अथवा कालेज कैम्पस में गोली चलना। एक दुसरे पर जानलेवा हमला करना आसान शायद हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ आज सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में। जहा एक बस आपरेटर का आरोप है कि उसको पिस्टल की मुठिया से मार कर घायल कर दिया गया और कहा गया कि अगर बस चलाई तो बस फुक देंगे।

मिले समाचार के अनुसार वाराणसी के कैंट रोडवेज के पास श्रीराम कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर बस ऑपरेटर देशपाल सिंह को पिस्टल की मुठिया से वार कर घायल कर दिया गया। देशपाल को सिगरा पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की तहरीर पर सम्राट ट्रैवेल्स के संचालक और काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज समेत पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया।

गौरतलब हो कि रोडवेज के आसपास से प्राइवेट वाहनों और बसों का संचालन होता है। देशपाल सिंह के अनुसार श्रीराम कॉम्प्लेक्स में उनका कार्यालय है। दोपहर एक बजे के करीब तेलियाबाग निवासी अख्तर, लच्छीपुरा निवासी रजत, बासु, अखिलेश और आठ अज्ञात की संख्या में आए युवकों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि अख्तर सहित अन्य ने पिस्टल की मुठिया से वार कर लहूलुहान कर दिया और धमकी दी कि बनारस से सम्राट ट्रैवल्स के अलावा किसी की बस नहीं चलेगी। पुलिस ने तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts