ए0 जावेद संग शाहीन बनारसी
आपने फिल्म गैंग ऑफ़ वासेपुर देखी है? बिलकुल देखी होगी। एक मार, धाड़, एक्शन और रोमान्स वाली फिल्म जिसमे खुल्लम खुल्ला गालियों का प्रयोग हुआ। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फ़िल्मी करियर को नयी उंचाई देने वाली इस फिल्म में एक ज़बरदस्त सीन था, जिसमे फैजल खान बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जब ज़मानत पर जेल से रिहा होता है तब उसके समर्थक नाच-गाना उछल-कूद करते हुए जुलुस निकालते है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा केवल रील लाइफ में होता है, मगर मध्य प्रदेश में ये हकीकत में हुआ है।
अभी बृहस्पतिवार को प्रभात की ज़मानत हुई, और वह अपने समर्थको के साथ फ़िल्मी स्टाइल में जुलुस लेकर जेल से अपने घर तक आया। प्रभात की यह हरकत समाज में एक दहशत पैदा कर दी, और प्रभात चौड़ा होकर शहर में घूम रहा था। मगर इसकी यह ख़ुशी बहुत ज्यादा देर की मेहमान नहीं थी। शिवपुरी कोतवाली इंस्पेक्टर बादाम सिंह प्रभात और उसके साथियो का रासुका लगाने का अनुरोध उच्चाधिकारियों से पहले कर चुके थे। इस दरमियान रासुका की संस्तुति हो गयी। पुलिस को प्रभात का ये जुलुस निकालना कुछ ज्यादा ही नजरो में बैठ गया था।
फिर क्या था पुलिस ने शनिवार को प्रभात का एक और जुलुस निकाला। जिस तरीके से वह ज़मानत पर जेल से छूटने के बाद जुलुस निकालकर घर आया था। उसी तर्ज पर पुलिस महज़ दो दिन बाद ही रासुका के मामले में वापस उसके दुसरे घर जेल तक छोड़ कर आई। फर्क सिर्फ इतना ही था कि पिछले जुलुस में प्रभात के गले में फूलो की माला थी, मगर इस जुलुस में उसके हाथो में लोहे की हथकड़ी थी। पिछले जुलुस में वह खुली जीप पर बैठा था मगर इस जुलुस में प्रभात पुलिस वैन में कैदी के तरीके से था। अब आप समझ सकते है कि किस प्रकार से कुछ लोग अपराधियों को अपना आका बना लेते है। बहरहाल, प्रभात रासुका के तहत जेल में बंद है और उसके समर्थक जिन्होंने उसका जुलुस निकाला था, मुंह लटकाए अब फिर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…