आदिल अहमद
नई दिल्ली। हाल ही में काफी उठापटक के बाद कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सभी को चौंकाते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया है। गौरतलब है कि हाल ही के कुछ दिनों में नवजोत सिंह सिद्धू की मंज़ूरी से हुई गतिविधियों के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाकर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की गद्दी सौंपी गई थी।
पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले दिए इस्तीफे ने कांग्रेस नेतृत्व को भी चौंका दिया है, और इसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि गांधी परिवार को नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाने खिलाफ चेतावनी दी गई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभी तरह की मुखाल्फत को दरकिनार कर सिद्धू की पैरवी की थी।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी फिलहाल शिमला यात्रा से दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब सिद्धू के करीबी समझे जाने वाले पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने कैबिनेट में फेरबदल कर रहे थे। हालांकि सिद्धू को ‘सुपर सीएम’ समझा जाता है, लेकिन हालिया शीर्ष नियुक्तियों में कथित रूप से उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया गया, और यहां तक कि विवादास्पद समझी गई नियुक्तियों में उन्हें पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…