ए0 जावेद / शाहीन बनारसी
वाराणसी। चौक इंस्पेक्टर डॉ0 आशुतोष तिवारी के निर्देशन में पियरी चौकी इंचार्ज श्रीमन नारायण पाण्डेय को एक बड़ी सफलता आज सुबह हाथ लगी है। जब अहल-ए-सुबह 8:45 के करीब कुख्यात सूरज डोम को श्रीमन नारायण ने अपनी टीम के साथ बेनियाबाग से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कही फरार होने की तैयारी कर रहा था। श्रीमन नारायण और उनकी टीम को देख कर कुख्यात सूरज डोम भागने की कोशिश करता है, तभी दौड़ा कर पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
आज अहल-ए-सुबह श्रीमन नारायण पाण्डेय को ज़रिए मुखबिर सुचना मिली कि आरोपी सूरज डोम कही फरार होने की नियत से बेनिया पर खड़ा है। सुचना पर यकीन करके पियरी चौकी प्रभारी श्रीमन नारायण पाण्डेय, एसआई राजेश कुमार यादव हमराहियो सहित बाताये हुए स्थान पर पहुंचे तो पुलिस को देख सूरज डोम भागने की कोशिश करता है, मगर पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार सूरज डोम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कांच की बोतल पुलिस ने बरामद कर लिया। सूरज डोम का आपराधिक इतिहास है, वह हत्या के प्रयास एवं एनडीपीएस एक्ट में कई बार पहले भी जेल जा चूका है। चौक पुलिस गिरफ्तारी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…