शाहीन बनारसी
डेस्क। आजम खान और सपा के बीच के तल्ख रिश्तों की चर्चाओं को विराम देकर खबरों की सुर्खियों में छाई आजम खान की बहू सिदरा अदीब के राजनीति में प्रवेश की बातें उठने लगी हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सपा मुस्लिमों महिलाओं के वोटों को रिझाने के लिए सिदरा को चेहरा बनाकर सामने ला सकती है। हाल ही में कुछ मीडिया चैनल्स ने सिदरा से उनके राजनीति में प्रवेश को लेकर बात की तो उन्होंने चुनाव लड़ने से कोई परहेज न होने की बात की। उनकी इस बेबाक स्वीकारोक्ति को उनकी सियासत में आमद की चाहत के तौर पर देखा जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव की तारीफों के पुल बांधते हुए सिदरा ने कहा कि उन्होंने हमारे परिवार की हमेशा मदद की है। यदि परिवार की रजामंदी रही तो मैं रामपुर के लोगों की खिदमत और तरक्की के लिए जरूर सोचूंगी। उल्लेखनीय है कि सिदरा के ससुर और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन पर और उनके छोटे बेटे अब्दुल्लाह पर कई सारे केस लगे हुए हैं। इसके चलते हुए वे इस समय जेल में हैं। आजम की पत्नी डॉ0 तंजीम फातिमा रामपुर से ही शहर विधायक हैं। उनके छोटे बेटे अब्दुल्लाह आजम जनपद की स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। हालांकि दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में उनकी विधायकी चली गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…