ए0 जावेद संग शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौक पुलिस और अवैध पटाखा कारोबारियों के बीच चल रही जद्दोजहद में आज एक बड़ी सफलता चौक थाना क्षेत्र के पियरी चौकी इंचार्ज श्रीमन नारायण पाण्डेय को हाथ लगी। जब मार्किट में स्टोर होने के लिए आ रहे अवैध पटाखे की एक बड़ी खेप को बरामद कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। पकडे गए युवक का नाम दीपक बताया जा रहा है। उसके पास से एक लोडर में लदा 21 कार्टूनों में भरा कुल 7 कुंटल अवैध पटाखा बरामद हुआ।
पियरी चौकी प्रभारी श्रीमन नारायण पाण्डेय और एसआई राजेन्द्र यादव द्वारा माल को ज़ब्त कर पियरी चौकी पर लाया गया। सुचना मिलते ही तत्काल मौके पर एसीपी दशाश्वमेंघ मौके पर पहुंचे और समस्त कार्टूनों को गिनती करवाकर पूरा वज़न करवाया। पुलिस को 21 कार्टूनों में रखा हुआ 7 कुंटल अवैध पटाखा बरामद हुआ। माल के साथ पुलिस ने दीपक नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। इस दरमियान कुछ तथा कथितो के द्वारा माल को छुडवाने के लिए पुलिस चौकी के बाहर जमावड़ा लगाया गया था मगर एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय और चोकी इंचार्ज पियरी श्रीमन नारायण पाण्डेय के आगे दाल न गल पाने से मुंह लटकाए लोग वापस हो लिए। पुलिस इस प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…