ए जावेद संग शाहीन बनारसी
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार की देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इस हादसे से मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल हुए लोगो के साथ राहत एवं बचाव का कार्य जारी है।
बताते चले कि देर रात लगभग 11 बजे परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे तो वहीं कुछ लोग बैठकर बातें कर रहे थे कि इसी दौरान पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें चांदनी (18), शन्नो (55), गयासुद्दीन (17), मोहम्मद असाउददीन (19), हेरा (10) व स्नेहा (12), संजीदा (37), मोहम्मद कैफ (8), मिस्बाह (18) व पड़ोस के अजीमुल्लाह (68) दब गए। स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन ने दबे लोगों को निकाल कर घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने संजीदा पुत्री जमालुद्दीन, अजीमुल्ला पुत्र कतवारू, मोहम्मद कैफ पुत्र जमालुद्दीन, मोहम्मद सेफ पुत्र जमालुद्दीन व मिस्बाह पुत्री जमालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे।
हादसा होने के बाद जानकारी होते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सीएमएस अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में कुल 11 लोग घायल हुए थे। जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों की हालत गंभीर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…