आफताब फारुकी
फतेहपुर। फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है। गाँव में सजे दुर्गा पंडाल को देखने निकली एक चार साल की मासूम के साथ गाव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना से पीडिता की हालात गंभीर हो गई है। सरकार अस्पताल में पीडिता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि गाँव में दुर्गा पूजा का पंडाल सजा हुआ है जहा 4 साल की एक मासूम खेल रही थी। इस दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाला करीब 12-13 साल का एक लड़का बच्ची के पास पहुंचा। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे हाते में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। इधर अधिक खून बहने से बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां ने पूछताछ की। तो उसने पड़ोसी में रहने वाले लड़के के बारे में जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर शनिवार को एक नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई और जिला महिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। मां ने रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…