ए0 जावेद
गोरखपुर। गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नखास चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार शुक्ल ने नखास चौराहे के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। दुकानदारो ने अपने दूकान के आगे काउंटर निकाल रखे थे, और त्योहारों के चलते लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। त्यौहार और लोगो की भारी भीड़ के चलते ये दिक्कते कई दिनों से देखने को मिल रही थी। इस अतिक्रमण के विरुद्ध थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर और चौकी प्रभारी नखास दुर्गेश कुमार शुक्ल द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस ने सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दिया है कि दुबारा अतिक्रमण का प्रयास न किया जाए। पुलिस ने दुकानदारों से कहा कि यदि मार्किट में सहूलियत आने जाने की रहेगी तो ग्राहक भी आयेगे और आपका ही कारोबार बढेगा। आप नियमो को माने तो आपका भी कारोबार बढेगा। चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार शुक्ल के समझाने का असर दिखाई दिया और दुकानदारों ने खुद के अतिक्रमण को पीछे कर लिया। कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के इस बात को हल्के में लिया तो पुलिस ने उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…