ए जावेद
वाराणसी, नकली लोगो बनाकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने वाले चौखंभा निवासी दो भाइयों को चेतगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रमापुर निवासी सतीश कुमार सिंह ने चेतगंज थाने में केस दर्ज करवाया थ।
गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को ज़रिये मुखबिर ख़ास सुचना मिली कि अमुक स्थान पर कुछ लोग नकली मोती की माला बेचने का कारोबार करते है। इन नकली मालाओं पर बड़ी कंपनियों के असली रैपर से मिलता जुलता नकली कूटरचित रैपर चिपका देते है। सुचना पर विश्वास करके थाना प्रभारी ने इसके खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया। टीम में शिवानन्द सिसोदिया और अजय कुमार शुक्ल सहित उनके हमराही थे। दोनों दरोगाओ ने मामले में पुष्टि करने के लिए बतौर ग्राहक एक सिपाही को भेज कर मामले की पुष्टि किया। पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर गिरफ़्तारी और बरामदगी को अंजाम दिया। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओ में आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया। गिरफ़्तारी करने वाली टीम में शिवानन्द सिसोदिया और अजय कुमार शुक्ल सहित उनकी टीम रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…