शाहीन बनारसी संग ए जावेद
डेस्क। नौकरी का लालच देकर बिरयानी की दूकान चलाने वाले युवक ने बेरोजगार युवक से लाखो रुपया लूट लिया था। जिसकी शिकायत जब वाराणसी पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश को मिली तो उन्होंने इस मामले में तत्काल थाना लंका को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का निर्देश दिया और एक टीम का गठन करने इस शातिर ठग को गिरफ्तार करने की ज़िम्मेदारी सौपी। मुकदमा दर्ज होने के महज़ 48 घंटे के अन्दर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने अपने बॉस के उम्मीदों पर पूरी तरीके से खरा उतरते हुवे दिल्ली से शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ठग हेमंत पर दिल्ली सचिवालय में नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखो रुपया ठगी का बड़ा आरोप है। शातिर ठग को दिल्ली के द्वारिका इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
करीब तीन साल पहले उसने राजबहादुर को बताया कि वह शॉर्टलिस्टेड हो गया है नौकरी के लिए पर उसके पहले उसे सात लाख रुपये देने होंगे। नौकरी पाने की लालच में राज बहादुर फंस गया। उसने हेमंत को सात लाख रुपये दे दिए। इसके बाद हेमंत नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए टालमटोल करने लगा। कभी कुछ कहता तो कभी कोई और बहाना बना लेता। अचानक वह अपना रेस्टोरेंट बंद कर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब हेमंत का कहीं पता नहीं लगा तो पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। बीते पांच सितंबर को पुलिस आयुक्त ए। सतीश गणेश से मामले को लेकर शिकायत की। जिसके बाद लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस आयुक्त ने स्पेशल टीम गठित की। टीम ने केवल 48 घंटो के भीतर दिल्ली के द्वारिका इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार सुबह पुलिस टीम आरोपी को लेकर वाराणसी पहुंची है। पुलिस आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि जो भी लोग हेमंत के धोखाधड़ी का शिकार हुए हों वह थाने जाकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएं। सरकारी नौकरी दिलाने का कोई कितना भी दावा कर ले, कभी उसके झांसे में न आएं। वही वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस इस मामले में आरोपी ठग हेमंत की रिमांड अदालत से मांग रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…