शाहीन बनारसी
डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 10 अक्टूबर को भारी जनसैलाब के साथ सफल रैली करने के बाद जोश से भरे कार्यकर्ताओं में और भी उर्जा भरने के लिए प्रियंका गाँधी 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली करेंगी। विशेषता प्रियंका गाँधी ने 31 अक्टूबर का दिन गोरखपुर रैली के लिए इसलिये भी चुना होगा कि इसी दिन इनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है।
गोरखपुर में प्रियंका गाँधी की रैली चंपा देवी पार्क में होना प्रस्तावित है। जिसमे बड़ी संख्या में किसानो को लाने का प्रयास कांग्रेस जनों ने द्वारा जारी है। ऐसी उम्मीद किया जा रहा हैं कि प्रियंका यहां महंगाई, अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानो से जुड़े मुद्दे उठाकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरेंगी। रैली की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को गोरखपुर पहुँच गये और आम जनो तथा स्थानीय कांग्रेस नेताओं से संपर्क कर रैली को सफल बनाने का प्रयास कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…